यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुनियादी ढांचे की कमी और कमजोर जल निकासी व्यवस्था एक बार फिर बारिश के दौरान ओल्ड रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। स्टेशन के मुख्य गेट पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने और बाहर निकलने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद मुख्य गेट पर पानी भर जाने से यात्रियों को गंदे और फिसलन भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। कई यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। यात्री संजय का कहना है कि अब भीड़ के साथ-साथ जलभराव भी बाधा बन जाता है। पहले से ही सड़क संकरी है। उसमें ही ऑटो चालक अतिक्रमण कर देते हैं, कई बार लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए जल्दी-जल्दी भारी सामन के साथ इस पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे कपड़े खराब होने और गिरने का डर बना रहता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में भी यहां पानी भर जाता है। प्रशासन द्वारा भी इस पर कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।