फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रंजिश के चलते कॉलोनी में टहल रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
10 से अधिक युवकों पर डबुआ थाने में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कर रही आरोपियों की पहचान के प्रयास

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में पुरानी कहासुनी की रंजिश के चलते खाना खाकर टहल रहे युवक साहिल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमला करने का आरोप 10 से अधिक युवकों पर लगा है। युवक को घायल हालत में बीके अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते परिवार उसे निजी अस्पताल ले गया। सोमवार को युवक के मामा ईशाक खान के बयान पर डबुआ थाना में 10 से अधिक युवकों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि टीम वारदात स्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है, ताकि फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। हमला करने वाले दो युवकों के पिता का नाम पता चला है, लेकिन युवकों का नाम शिकायत में भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबुआ काॅलाेनी में ये वारदात रविवार रात लगभग 8 बजे की बताई गई है। ईशाक खान ने पुलिस को शिकायत दी है कि वो यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। उसकी बहन-जीजा व भांजा साहिल भी यहीं रहते हैं। साहिल करोलबाग में मोबाइल की दुकान चलाता है। कुछ दिन पहले साहिल की काॅलोनी मेंं ही रहने वाले दो युवकों से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। आरोप है कि रविवार रात को साहिल अपने घर के पास ही खाना खाने के बाद दोस्त के साथ टहल रहा था। तभी आरोपी आए और हमला कर दिया। बचने के लिए साहिल भागा तो पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे लहूलुहान हालत में वो गिर गया। आरोपी लगातार हमला करते रहे। तभी कॉलोनी के लोगों ने उसे बचाया तो आरोपी वहां से भाग गए। परिवार के लोग वहां पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार को शिकायत पर डबुआ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें