फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार साल बाद खुला 13 वर्षीय हसीन हत्याकांड का राज, पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। शहर थाना में दर्ज वर्ष 2021 के हत्या मामले में करीब चार साल बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय किशोर हसीन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता जाकिर हुसैन ने ही की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह मामला 19 अगस्त 2021 को थाना शहर तावडू में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।
मृतक हसीन की मां सब्बा ने अपने बयान में बताया था कि वह अपने पति जाकिर हुसैन, बेटे हसीन और बेटी असमा के साथ तावडू स्थित मकान में रहती थी। घटना से एक दिन पहले 18 अगस्त 2021 की रात सभी लोग मकान की छत पर सोए हुए थे। सुबह जब वह छत पर खाना बनाने गई तो उसने देखा कि उसके बेटे हसीन के सिर से खून बह रहा था और वह गंभीर रूप से घायल पड़ा था। बयान में आरोप लगाया गया कि उस समय मौजूद लोगों ने बच्चे को अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन पिता जाकिर हुसैन ने पुलिस के आने तक इंतजार करने को कहा। बाद में बच्चे को नल्हड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन 23 अगस्त 2021 को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की मां ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया था कि जाकिर हुसैन अक्सर हसीन को अपना बेटा मानने से इंकार करता था और उसके चाल-चलन पर शक करता था। उसने यह भी बताया कि पहले भी आरोपी ने गुस्से में आकर बच्चे को पीटा था। मां को संदेह था कि उसी रंजिश के कारण जाकिर हुसैन ने लोहे की रॉड से वार कर बेटे की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तावडू के डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि जांच के साथ-साथ सभी पक्षों से पूछताछ की, जिसमें आरोपी पिता जाकिर हुसैन की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें