फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर्मचारी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला बाल कल्याण विभाग के पेंशन विंग में कार्यरत एक कर्मचारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और मामले में अन्य संभावित खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी कर्मचारी मुकेश एक महिला से तीन लोगों की पेंशन बनाने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग कर रहा था। महिला ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। शिकायत के आधार पर एसीबी नूंह के इंचार्ज जाकिर हुसैन ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें