फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार पर हमला, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
सदर थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी रवि कुमार के अनुसार, गांव निवासी सनुज रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को हुए झगड़े की शिकायत पहले ही पुलिस को दी गई थी। आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब सात बजे नैम सिंह और उसके परिवार के सदस्यों ने घर के सामने इकट्ठा होकर उन पर हमला कर दिया। हमले में सनुज, उसके छोटे भाई, पिता, पत्नी और मां को चोटें आई हैं। छोटे भाई के चेहरे पर गंभीर चोट आई और सिर में फ्रैक्चर पाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें