फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेंगू की रोकथाम के लिए ड्राई डे आज

Sat, 23 Sep 2023 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा अब रविवार को विशेष ड्राई दिवस मनाया जाएगा। शनिवार को जिले में दो और नए मामले डेंगू के सामने आए है। अब आंकड़ा 94 तक पहुंच गया है।

उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि शनिवार को भी दो मामलों की पुष्टि की है। इनमें एक मामला सेक्टर-16 से आया है, जबकि दूसरा डेंगू पीड़ित जवाहर कॉलोनी से हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ितों के घर के आसपास दवा का छिड़काव करवाया गया और एंटी लार्वा एक्टिविटी भी चलाई गई है। स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के मच्छरों की ब्रीडिंग वाले स्त्रोत को पहचान कर नष्ट करना होगा। इसके अलावा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाली आबादी को मच्छर के लार्वा से पहचान भी करानी होगी।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग नगर निगम को प्रतिदिन डेंगू के पीड़ितों के घर का पता देता है और नगर निगम प्रतिदिन 40 घरों में फागिंग करता है। डेंगू की रोकथाम के लिए रविवार को ड्राई डे मनाने के लिए पत्र जारी किया है। इसमें स्वास्थ्य संस्थाओं के अलावा विभिन्न विभागों को भी शामिल किया गया है। यदि कहीं पर रविवार को ड्राई एक्टिविटी नहीं हो पाती है। सोमवार को की जाएगी।
विज्ञापन


सोसायटी में आरडब्ल्यूए ने की फागिंग
सेक्टर 70 स्थित आगमन सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान अंकित ने बताया कि सोसाइटी में डेंगू को ध्यान में रखते हुए फॉगिंग और स्प्रे किया गया है। साथ ही चूहों को भगाने के लिए भी सोसाइटी में दवाई लगाई गई। उन्होंने बताया कि फागिंग सोसाइटी के हर फ्लोर पर की गई है। इससे सोसाइटी में रहने वाले लोग सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें