फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: औषधि विभाग ने ब्लिंकिट स्टोर पर मारा छापा, 23 दवाएं पकड़ीं

Wed, 19 Jun 2024 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिना लाइसेंस के अवैध रूप से ब्लिंकिट स्टोर पर बेची जा रहीं थी दवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। औषधि नियंत्रण विभाग ने सूचना एनआईटी 5 नंबर स्थित ब्लिंकिट स्टोर पर छापा मार कर 23 दवाएं पकड़ी हैं। स्टोर पर अवैध रूप से दवाएं बेचे जाने की शिकायतों पर विभाग ने यह कार्रवाई की है।

औषधि विभाग के जिला औषधि नियंत्रक संदीप गहलान और प्रवीन राठी की टीम ने शिकायत के आधार पर एनआईटी-5, रेलवे रोड स्थित ब्लिंकिट स्टोर पर छापेमारी की। छापेमारी से पहले दो एलोपैथिक दवाओं और दो खाद्य पदार्थों का एक ऑनलाइन ऑर्डर कार्यालय पर किया। 15 मिनट के बाद क्रोसिन एडवांस और डिस्प्रिन टेबलेट की डिलीवरी दो खाद्य पदार्थों के साथ प्राप्त हुई। दवाओं का कोई भी भौतिक बिल नहीं मिला। डिलीवरी ब्वाॅय ने बताया कि वह एनआईटी-5 रेलवे रोड पर स्थित ब्लिंकिट स्टोर से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर ऑनलाइन चालान ब्लिंकिट ऐप पर ही उपलब्ध पाए गए। ब्लिंकिट स्टोर फर्म यानी खाद्य सामग्री की बिक्री बिगवे मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की जाती पाई गई। इसके अलावा 90 मिनिट्स रिटेल प्राइवेट लिमिटेड न्यू डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद द्वारा दवाओं की बिक्री की जाती है। जिसके पास थोक विक्रेता का लाइसेंस है। डिलीवरी बॉय से पूछताछ करने के बाद टीम ने स्टोर पर छापे की कार्रवाई की। स्टोर पर अनुसूचित दवाओं सहित 23 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं मिलीं। जब दवाओं का लाइसेंस मांगा गया तो मौजूद कर्मी लाइसेंस नहीं दे पाया। टीम ने सभी 23 प्रकार की दवाओं को जांच के लिए जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें