फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फ्लाईओवर के ऊपर से बसें ले जाते हैं चालक, देखते रह जाते हैं नीचे खड़े यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार अधिकारियों को कराया जा चुका है अवगत, नहीं हो रहा समस्या का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डिपो से चलने वाली रोडवेज बसें फ्लाईओवर के ऊपर से होकर गुजरती हैं। जिसके कारण फ्लाईओवर के नीचे खड़े यात्री सेवा का लाभ नहीं उठा पाते हैं । समस्या को लेकर यात्रियों की ओर से बल्लभगढ़ बस डिपो से लेकर पलवल बस डिपो के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज 160 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिनमें से कुछ बसें पलवल, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बालाजी, जयपुर, बुलंदशहर, होडल, कोसीकलां आदि जगहों पर जाती हैं। यह सभी बसें बल्लभगढ़ से लेकर पलवल तक बने फ्लाईओवर के ऊपर से होकर गुजरती हैं। जिस वजह से सीकरी फ्लाईओवर, बघौला फ्लाईओवर और पलवल फ्लाईओवर के नीचे खड़े यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे से बसें ले जाने के हैं आदेश
रोडवेज बस के चालकों व परिचालकों को आदेश दिए गए हैं कि बसें फ्लाईओवर के नीचे से लेकर जानी हैं। फिर भी वह बाज नहीं आ रहे हैं। इस समस्या को लेकर कई बार यात्रियों की ओर से उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई है। जिस पर अधिकारियों ने चालक व परिचालक पर दो - दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। समस्या को लेकर रविवार को पलवल के यात्रियों ने बल्लभगढ़ बस डिपो के ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा को शिकायत दी। ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा कहना है कि वह चालक व परिचालकों को दोबारा से सख्त आदेश देंगे कि वह बसों को फ्लाईओवर के ऊपर की बजाय नीचे से लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें