पलवल। केजीपी हाईवे पर जलहाता गांव के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक चालक की मौत हो गई। हादसा 10 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान शिवम (26) पुत्र जयवीर सिंह निवासी मोहद्दी नगर, जिला फर्रुखाबाद (उप्र) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शिवम नोएडा में अशोक लीलैंड की छोटी गाड़ी पर ड्राइवरी करता था। वह नोएडा स्थित ईगल ऑफ कंपनी से माल भरकर मीतरोल स्थित पन्ना विकास कंपनी के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान केजीपी हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में शिवम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजन अनुज कुमार की शिकायत पर थाना चांदहट में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281 व 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद