फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चालक को डंडों से पीटा, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर का इंजन सीज होने पर भड़का ट्रांसपोर्टर, दो सप्ताह पहले हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ट्रैक्टर का इंजन सीज होने से नाराज ट्रांसपोर्ट मालिक ने अपने चालक की डंडों से पिटाई कर दी। करीब दो सप्ताह पहले हुई इस मारपीट में घायल चालक की सोमवार रात तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सेक्टर-8 थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट मालिक पवन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान कृष्णा नगर निवासी जगदीश के रूप में हुई है। वह नेहरू कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर पवन का ट्रैक्टर चलाता था। इंजन सीज होने के बाद पवन ने जगदीश के घर जाकर उसकी पिटाई की थी। घटना के बाद पवन ही जगदीश का इलाज एक निजी अस्पताल में कराता रहा। सोमवार रात तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के छोटे भाई गिर्राज ने बताया कि मारपीट के बाद से जगदीश के पेट में लगातार दर्द रहता था। 17 अक्तूबर को हालत बिगड़ने पर अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें आंतों में गंभीर चोटों का पता चला। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 अक्तूबर की शाम करीब 5:30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जगदीश के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें