पलवल। थाना हसनपुर क्षेत्र के भिडूकी गांव में दुकान में खड़ी रिश्तेदार की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी हरिओम के अनुसार दिनेश ने शिकायत में बताया कि वह रिश्तेदार जिले सिंह निवासी रोहता पट्टी, होडल की मोटरसाइकिल चलाने के लिए लेकर आया था। उसने रोजाना की तरह 3 अगस्त की रात मोटरसाइकिल को घर की दुकान में खड़ा किया था। मोटरसाइकिल के सभी कागज भी उसकी डिग्गी में रखे हुए थे।
विज्ञापन
4 अगस्त की सुबह जब दिनेश ने दुकान देखी तो मोटरसाइकिल गायब मिली। उसने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोर और चोरी हुई मोटरसाइकिल की तलाश में जुटी है। संवाद