फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांवों में 17 सितंबर से चलेगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान में ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले के गांवों में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत आयोजित होने वाले अभियान में ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान को लेकर सीईओ जिला परिषद शिखा ने संबंधित अधिकारियों, सरपंचों और ग्राम सचिवों के साथ बैठक की।

सीईओ ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों, अमृत सरोवरों, फिरनी और अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। गांवों में कहीं भी कूड़े-कचरे के ढेर नजर नहीं आने चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई के बाद भी इन स्थानों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि दोबारा गंदगी जमा न हो।
विज्ञापन


इन गतिविधियों पर रहेगा जोर-

अभियान के दौरान स्वच्छता पाठशाला, युवा फॉर स्वच्छता, स्वच्छता से समृद्धि, स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत, ‘एक दिन एक घंटा’ और सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ श्रमदान और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन



साफ-सफाई में ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी

सीईओ जिला परिषद ने कहा कि गांवों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की है। उन्होंने ग्राम पंचायतों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सामूहिक प्रयास से गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल कुछ दिनों तक चलने वाला अभियान नहीं, बल्कि इसे नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें