फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शॉट पुट में दृष्टि तो लंबी कूद में साधना व रुद्र छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ी पदक जीतने के लिए जोर आजमाते नजर आए।

महिला वर्ग की शॉट पुट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दृष्टि ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं रावी ने दूसरा और आइरा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद के बालिका वर्ग में साधना ने सबसे लंबी छलांग के साथ पहला स्थान हासिल किया। स्पर्धा में स्टिफी ने दूसरा और दितिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी ओर बालक वर्ग की लॉन्ग जंप स्पर्धा भी काफी रोमांचक रही। इसमें रुद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि मनीष दूसरे और माधव तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अंत में आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें