फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली गुल होने पर भी ठप नहीं होगी पेयजल आपूर्ति, डीजी सेट लगाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने योजना की मंजूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में सीवरेज व्यवस्था के सुचारू संचालन और निर्बाध पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने विभिन्न स्थानों पर डीजी सेट लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से तीन करोड़ 73 लाख 42 हजार 933 रुपये का बजट मंजूर किया गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में इन जनरेटर सेट से पेयजल आपूर्ति निर्बाध रह सकेगी।
विज्ञापन

एफएमडीए के पास मास्टर सीवर और पेयजल लाइनों के संचालन का जिम्मा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे शहर में पेयजल संकट गहरा जाता है। इसे देखते हुए विभाग ने डीजी सेट लगाने की योजना मंजूर की है। इसके अलावा विभाग की ओर से सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डिस्पोजल पर भी डीजी सेट लगाए जाएंगे। विभाग के अधिकारी समुंद्र सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने पर जेनरेटर चलने से पेयजल आपूर्ति ठप नहीं होगी। इसी तरह सीवर व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती रहेगी। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस माह के अंत तक डीजी सेट के लिए कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें