फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नौ रूटों की बसें हटाकर आगरा-अलीगढ़ के फेरे बढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, रेवाड़ी और गुरुग्राम जाने वाली बसों का संचालन रोका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। त्योहारों के चलते रोडवेज बसों का संचालन सुचारु रखने और विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए बल्लभगढ़ बस डिपो से नौ रूटों पर चलने वाली बसों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें रात्रि ठहराव और लंबे रूटों की बसें शामिल हैं। बसों का संचालन बंद होने से भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, रेवाड़ी, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन रूटों पर चलने वाली कुछ बसों को त्योहारों के दौरान आगरा और अलीगढ़ रूट पर लगाया गया है, जबकि कुछ बसें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के आवागमन के लिए निर्धारित की गई हैं।

रोडवेज की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बल्लभगढ़ से भिवानी रूट की दोपहर 2:16 बजे, महेंद्रगढ़ रूट की दोपहर 1 बजे, रोहतक रूट की दोपहर 1:22 बजे और रेवाड़ी रूट की दोपहर 2:34 बजे जाने वाली बसों का संचालन बंद किया गया है। इसी तरह गुरुग्राम-आगरा रूट पर दोपहर 3:45 बजे, बावल रूट पर दोपहर 12:28 बजे, पलवल रूट पर दोपहर 1:40 बजे और गोहाना रूट पर दोपहर 1:50 बजे जाने वाली बसें भी अस्थायी रूप से बंद की गई हैं। सोहना रूट पर दोपहर 1:50 और 3:20 बजे जाने वाली बसों का संचालन भी रोका गया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों की भी बढ़ेगी परेशानी

इन रूटों पर चलने वाली अधिकांश बसें गुरुग्राम होकर अपने गंतव्य तक पहुंचती थीं। ऐसे में केवल भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक और रेवाड़ी जाने वाले यात्रियों को ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी होगी। बसों के संचालन में कटौती होने से यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

दूसरे जिलों के कर्मचारियों के कारण लोकल रूट प्रभावित

ड्यूटी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि डिपो में उपलब्ध चालक और परिचालकों में अधिकतर दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। लोकल स्टाफ की संख्या कम होने के कारण दूसरे जिलों के कर्मचारी रात्रि ठहराव वाली बसों का संचालन करके अपने घर चले जाते हैं। इससे सुबह और शाम के समय सोहना, पलवल, होडल और गुरुग्राम सहित लोकल रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित होता है। इसी को देखते हुए इन बसों के चालक-परिचालकों की ड्यूटी अब स्कूल-कॉलेज जाने वाली बसों में लगाई गई है, ताकि विद्यार्थियों को समय पर आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि कुछ बसों का संचालन दोबारा शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज महाप्रबधंक जितेंद्र ने बताया कि पहले जिले में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधा देनी है। उन्होंने बताया कि सिटी बसों का संचालन बंद होने की वजह से लोकल यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। इसी वजह से अब उनकी ओर से रात्रि ठहराव को जाने वाली बसों को बंद करके लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें