फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिही गेट इलाके में तीन दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गर्मी का सितम प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शहर भर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति की समस्या बढ़ गई है। सिही गेट बाल्मीकि बस्ती में तीनों दिनों से पेयजल की विकट समस्या उत्पन्न हो गई। लेकिन निगम के अधिकारी समस्याओं को हल करने को राजी नहीं हैं। लोगों का आरोप है कि इलाके में कुछ समय पहले गंदा पानी आ रहा था लेकिन अब कई दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह रुक गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-36 के अंतर्गत सिही गेट बाल्मीकि बस्ती शहर के मुख्य इलाके से जुड़ा है। उसके बाद वहां पर पेयजल की परेशानी एक साल से बनी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक पूरे सेक्टर में कुछ दिनों पहले पानी में रेतीला और बदबू भरा पानी आ रहा था। लोगों की लगातार शिकायत के बाद निगम ने कुछ हद पानी साफ मुहैया कराना शुरू कर दिया लेकिन सोमवार से अब पानी की आपूर्ति निगम की ओर से बंद कर दी गई।
इलाके में सुबह छह बजे एक वक्त पानी लोगों को मिल रहा है। उसके बाद पूरे दिन पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।
लोगों का कहना है कि बस्ती में पानी न होने से वह अपने रोजमर्रा के कामकाज भी नहीं कर पाते हैं। साथ ही बाहर से टैंकर मंगाने को मजबूर हो गए हैं। साथ ही निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण काफी परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जानकारी नहीं है, अगर कहीं भी पानी की समस्या है तो मामले को दिखाकर लोगों की समस्या जल्द दूर करवाई जाएगी।
- नवदीप नैन, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें