फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ और एनआईटी में दूर होगी पेयजल की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। फरीदाबाद के एनआईटी और बल्लभगढ़ क्षेत्र में पेयजल किल्लत कम करने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) 10 ट्यूबवेल लगाएगा। करीब ढाई करोड़ की लागत से लगने वाले इन ट्यूबवेल को आने वाली गर्मियों से पहले शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए निविदा जारी हो चुकी है।
जिले में गर्मियों के दिनों में पेयजल की करीब 450 मिलियन लीटर (एमएलडी) प्रति दिन की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि, अभी तक 280 एमएलडी पेयजल ही नगर निगम और एफएमडीए उपलब्ध करा पाते हैं। ऐसे में करीब 170 एमएलडी पेयजल की आवश्यकता बनी रहती है। आने वाले वर्षों में यह मांग और बढ़ जाएगी। एनआईटी और बल्लभगढ़ में रहने वाली बड़ी आबादी भी इस कमी से परेशान रहती है।
विज्ञापन

जिले में पेयजल उपलब्ध कराने की कवायद में एफएमडीए 10 ट्यूबवेल बनाने की तैयारी कर रहा है। प्राधिकरण के अनुसार इन 10 ट्यूबवेल से करीब 4 एमएलडी पानी दोनों क्षेत्रों को मिलेगा। इससे क्षेत्र में पानी की पूरी किल्लत से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने इन 10 ट्यूबवेल के लिए सर्वे कराकर जगह चिह्नित कर ली है। इसके लिए निविदा निकाली गई है। लगभग 20 जनवरी तक एजेंसी इनपर कार्य शुरू कर सकती हैं। इन्हें अप्रैल माह तक काम पूरा कर पेयजल लोगों को उपलब्ध कराने का समय दिया गया है। इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें