फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थोड़ी सी बरसात में टपकने लगती है सीएचसी की इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन


खेड़ी कलां सीएचसी में एक भी फार्मासिस्ट नहीं है तैनात, ओपीडी में प्रतिदिन आते हैं 300 से ज्यादा मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी कलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रतिदिन 300 से ज्यादा मरीज ओपीडी में उपचार से लिए आते हैं। माह में 100 से ज्यादा प्रसव होते हैं। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के उपचार के लिए छह ही डॉक्टर तैनात हैं। जहां फार्मासिस्ट कई साल से नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। थोड़ी सी बरसात में ही इमारत से पानी टपकने लगता है। स्वास्थ्य केंद्र मार्ग से लगभग तीन फीट नीचे स्थित है। उस कारण बरसात में जलभराव हो जाता है।

अमर उजाला की टीम 12 बजे के करीब खेड़ी कलां गांव स्थित सीएचसी सेंटर पहुंची। जो स्वास्थ्य केंद्र मुख्य मार्ग से करीब तीन फीट नीचे स्थित है। स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य प्रवेश मार्ग कई माह से बंद है। उस कारण लोग दूसरे गेट से अंदर आते जाते हैं। जहां मार्ग मिट्टी का है। बरसात होने पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बिल्डिंग जर्जर और बहुत पुरानी हो चुकी है। जो बारिश में टपकने लगती है। सेंटर पर कुल छह डॉक्टर तैनात हैं। उसमें एक दांत के डॉक्टर भी शामिल हैं। शुक्रवार को पड़ताल के समय पूरे स्वास्थ्य केंद्र में एक ही डॉक्टर मौजूद थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अन्य डॉक्टर छुट्टी पर हैं। सीएचसी में लगभग 100 से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। लेकिन फार्मासिस्ट एक भी नहीं है। यह 50 बेड के स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी सुबह नौ बजे से दो बजे तक चलती है। उसके साथ ही यहां तीन बेड की एक कंगारू मदर केयर (केएमसी) यूनिट भी बनी है। सेंटर पर सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी नहीं है। उसके साथ ही सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं। स्वास्थ्य केंद्र का आपातकालीन विभाग 24 घंटे खुला रहता है। केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की जरूरी जांचें होती हैं। उसके साथ ही टीबी और एचआईवी की जांच होती है।
-
सीएचसी पर बुखार की दवा लेने आएं हैं। जहां डॉक्टर ने तीन दिन की दवा दी है। उसके बाद दोबारा बुलाया है। साथ ही बताया है अगर बुखार ठीक नहीं हुआ, तो जांच करवानी होगी। - सुरेश, मरीज

सीएचसी पर कमर दर्द की दवा लेने आएं थे। डॉक्टर को दिखाया है। उन्होंने पांच दिन की दवा दी है। फिर से दोबारा दिखाने को बोली हैं। उन्होंने अगली बार जांच करवाने के लिए कहा है। - ललित, मरीज।
विज्ञापन

-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां की बिल्डिंग पुरानी हो चुकी है। उसके बारे में विभाग को अवगत करवा दिया गया है। जहां एक बड़े अस्पताल की जरूरत है। सेंटर पर ओपीडी चलने के साथ ही जरूरी जांचें भी होती हैं। सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध रहती है। - डॉक्टर पारुल, एमओ, खेड़ी कलां सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें