मोहना गांव की चेयरमेन कॉलोनी के लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना गांव की चेयरमेन कॉलोनी में पीने के पानी की पाइपलाइन टूटने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है, जिससे कॉलोनीवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ रहा है और बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द टूटी पाइपलाइन को ठीक कराने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल
यह पाइपलाइन काफी समय से टूटी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। पाइपलाइन में गंदा पानी मिलने से बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियां बढ़ रही हैं।- माघे, पूर्व वार्ड मेंबर
दूषित पानी के कारण कॉलोनी में उल्टी-दस्त, बुखार और त्वचा संबंधी रोग फैल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नालियों और जलभराव का गंदा पानी सीधे पेयजल लाइन में चला जाता है, जिससे घरों में साफ पानी नहीं मिल पा रहा। - मेहर चंद प्रजापत