फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीसरू गांव में सात दिनों से पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने को मजबूर हैं लोग, दैनिक दिनचर्चा प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। उपमंडल के गांव बीसरु में पिछले सात दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के अभाव में लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और उन्हें दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार बीसरू रोड स्थित मेवात मॉडल स्कूल के पास पानी की मुख्य लाइन में लीकेज आ जाने के कारण सप्लाई बाधित हो गई है। बताया जा रहा है कि लाइन में खराबी के चलते पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लाइन लीकेज के कारण बीसरू रोड स्थित एक नीजि क्लीनिक की बेसमेंट में पानी भर गया। पानी भरने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


बोले लोग :

बीसरू गांव निवासी इलाहीबख्श , उसमान, नावेद, जाहिद, अरफात, इकबाल, यूनुस, वकील, उमर मोहम्मद, का कहना है कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें गर्मी के मौसम में पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

महिला और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान :

महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सुबह-शाम पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई परिवार निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदने को मजबूर हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
प्रदर्शन की चेतावनी दी :

ग्रामीणों का कहना है कि पानी की इस मुख्य लाइन से लघु सचिवालय सहित आईटीआई पुन्हाना व मुबारिकपुर गांव में भी पानी की सप्लाई होती है लेकिन पानी न आने के कारण लोग परेशान है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द लीकेज को ठीक कर नियमित जल आपूर्ति बहाल की जाए।



पानी की आपूर्ति किस कारण बाधित है, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता लगाकर जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।

रोहित कुमार, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें