फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिता का हत्यारा पांच महीने बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिले की फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने पिता की हत्या में वांछित बेटे को पांच माह बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार, बीते साल अक्तूबर माह में पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी समसुद्दीन निवासी महुं थाना सदर फिरोजपुर झिरका ने गुस्से में आकर अपने पिता के सिर पर लाठी से वार कर दिया था। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। अब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बिना किसी दबाव के अपना जुर्म कबूल कर लिया और घटना से जुड़े सभी हालात पुलिस को विस्तार से बता दिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लाठी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें