फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी स्कूलों के छात्रों के खातों में जल्द भेजी जाएगी ड्रेस की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा 1 से 5 के छात्रों के बैंक विवरणों का किया जा रहा है सत्यापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले एससी, बीसी (ए) और बीपीएल श्रेणी के छात्रों को ड्रेस के लिए दी जाने वाली सहायता राशि जल्द ही उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल प्राथमिक कक्षा (कक्षा 1 से 5) के छात्रों के बैंक विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है। जिन छात्रों के बैंक खाते आधार से जुड़े हुए हैं और सक्रिय हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर यह राशि भेजी जाएगी।

शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों के बैंक विवरण जल्द से जल्द अपडेट करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र छात्रों को योजना का लाभ मिले। यदि किसी छात्र का खाता बंद है या आधार लिंक नहीं है, तो उसे सुधार कर फिर से भुगतान प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि शिक्षा विभाग ने तैयारी सुनिश्चित कर ली है। सरकारी स्कूलों के पात्र छात्रों को ड्रेस के लिए राशि जल्द ही उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों के खाते और आधार संबंधी जानकारी को समय पर अपडेट करें, ताकि किसी भी छात्र को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें