फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बंगाल शूटिंग के पास युवक के साथ मारपीट करने के मामले में क्राइम ब्रांच 30 ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भारत कॉलोनी, खेड़ीपुल, फरीदाबाद निवासी सचिन अधाना, सचिन, यतिस व भूपेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आईपी कॉलोनी निवासी विनोद ने थाना सेक्टर-31 में दी शिकायत में बताया कि वह 14 जून की शाम को सेक्टर-85 स्थित ऑफिस से घर जा रहा था। बंगाल शूटिंग के पास पहुंचने पर एक स्विफ्ट गाड़ी ने पीछे से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी और दूसरी गाड़ी में बैठे चार लोगों के बीच कहासुनी हो गई। फिर स्विफ्ट गाड़ी में सवार चारों लोगों ने उन पर लोहे की रोड व डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गया और जाते हुए आरोपियों ने उनकी सोने की चेन व गाड़ी की चाबी भी छीन ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें