फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम की तर्ज पर फरीदाबाद बनाया जाएगा सिल्ट फ्री

विज्ञापन
Drainage lines are being laid for rainwater drainage in the cit
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने गुरुग्राम की तर्ज पर फरीदाबाद को सिल्ट फ्री (गाद से मुक्त) करने की योजना बनाई है। योजना के तहत शहर में बारिश के पानी निकासी के ड्रेनेज लाइन बिछाई जा रही है। इस दौरान इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि लाइन बिछाने के बाद कहीं कोई व्यक्ति इनमें सीवर का कनेक्शन न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में करीब 24 लाख की आबादी निवास करती है। शहर में सीवर और बारिश के पानी निकासी की गंभीर समस्या है। सीवर लाइनें अक्सर ओवरफ्लो रहती है। गंदा पानी गलियों में जमा रहता है। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ने कुछ साल पहले सेक्टरों में बारिश के पानी निकासी के ड्रेनेज लाइन डाली थीं लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में लोगों ने सीवर की समस्या से छुटकारा पानी के लिए सीवर लाइनों को इनमें जोड़ दिया। इस कारण बारिश और सीवर का पानी दोनों मिक्स हो जाते हैं।
इसके चलते ड्रेनेज लाइन गाद से चौक हो गई है। बारिश के दौरान शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से गुरुग्राम की तर्ज पर जगह-जगह नए सिरे से ड्रेनेज लाइन (नालों) का निर्माण किया जा रहा है। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शहर में नए सिरे से ड्रेनेज लाइन बिछाई जा रही है। ड्रेनेज लाइनों का इस तरह निर्माण किया जा रहा है कोई भी व्यक्ति आसानी से उसमें सीवर का पाइप न छोड़ सके। बड़ी सीवरों की सफाई करवाई जाएगी। इससे भविष्य में ड्रेनेज लाइन सिल्ट-फ्री यानी गाद से मुक्त रह सकेंगी।
विज्ञापन

बारिश के पानी निवासी के लिए ड्रेनेज लाइन का निर्माण कार्य जारी है। सीवरों की सफाई कराई जाएगी। जिससे कहीं भी ओवरफ्लो की समस्या न बने। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसके अनुसार सड़कों के साथ में बनी ग्रीन बेल्ट को एक-एक फुट गहरा किया जाए जिससे बारिश का पानी सड़क पर न भरें। - डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें