फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित 445 नए मामलों की पुष्टि

विज्ञापन
new 445 corona cases found in faridabad in one day
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन न करने व मास्क नहीं लगाने का दुष्प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। इसके कारण कोरोना के नए मामलों में बढ1ोतरी हुई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 445 नए संक्रमित मामलों की पुष्टि की है, जो इस साल के सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे पहले 27 नवंबर 2020 को जिले में 458 मामले आए थे। वहीं 165 मरीजों को संक्रमण मुक्त घोषित कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या में एक दम से वृद्धि हुई है। शनिवार की तुलना में रविवार को दोगुना से भी अधिक नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 445 नए कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। इसके साथ जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार पार पहुंच गया है। यहां पर 50 हजार 246 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 47 हजार 874 मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक 426 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि इस समय जिले में 1946 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 267 अस्पतालों में दाखिल हैं और 1679 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 49 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं, जबकि चार मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 95.3 प्रतिशत रह गया है। इसके साथ ही एक्टिव केस रेट 3.9 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को 2805 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2349 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें