संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दूधौला की स्किल फैकल्टी ऑफ एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज की डीन प्रोफेसर डॉ. सुचित्रा वशिष्ठ को सेक्टर-21ए के प्रगतिशील बुद्धिजीवियों ने सम्मानित किया। उन्हें हाल ही में दिल्ली में इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में राष्ट्र रत्न सम्मान-2026 से नवाजा गया था।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त मेजर जनरल सुधीर कुमार दत्त ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. सुचित्रा वशिष्ठ की उपलब्धि उनके संस्थान के साथ-साथ पूरे सेक्टर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान से युवाओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी।