फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो की दिसंबर में जारी होगी डीपीआर, 10 स्टेशन बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
4500 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, अंतिम स्टेशन पलवल लघु सचिवालय परिसर के पास बनाया जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से पलवल तक प्रस्तावित मेट्रो विस्तार परियोजना रफ्तार पकड़ने लगी है। मेट्रो परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। डीपीआर साल 2026 के दिसंबर महीने में सार्वजनिक की जाएगी। प्रस्तावित डीपीआर के अनुसार बल्लभगढ़ से पलवल तक करीब 28 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन विकसित की जाएगी। बल्लभगढ़ से पलवल के बीच 10 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मेट्रो का अंतिम स्टेशन पलवल लघु सचिवालय परिसर के पास बनाया जाएगा। वहीं, लाइन का अंतिम छोर पुलिस लाइन क्षेत्र के पास रहेगा। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार इसे आगे भी विस्तारित किया जा सकता है। परियोजना का निर्माण हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 4500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। रिपोर्ट में प्रस्तावित रूट, स्टेशन, लागत, यात्री संख्या और भूमि आवश्यकता समेत तकनीकी पहलुओं का अध्ययन पूरा किया जा चुका है। अब वित्तीय स्वीकृतियों और अन्य सरकारी मंजूरियों की प्रक्रिया चल रही है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्तमान में दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन बल्लभगढ़ तक संचालित है। ऐसे में पलवल, पृथला और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के लाखों लोगों को रोजाना सड़क और रेल परिवहन पर निर्भर रहना पड़ता है। मेट्रो विस्तार से दिल्ली, फरीदाबाद और पलवल के बीच आवागमन अधिक सुगम और तेज होने की उम्मीद है।

-

वर्जन


बल्लभगढ़ से पलवल के लिए प्रस्तावित मेट्रो लाइन की डीपीआर अपने अंतिम चरण में है। परियोजना पर काम 2027 में शुरू हो सकता है। मूलचंद शर्मा, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें