फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबल शिफ्ट वाले स्कूल अब सिंगल शिफ्ट में चलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में डबल शिफ्ट में संचालित हो रहे राजकीय विद्यालयों को अब सिंगल शिफ्ट में चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी स्कूलों से जानकारी मांगी है कि कौन-कौन से विद्यालय डबल शिफ्ट में संचालित हो रहे हैं। विभाग का उद्देश्य है कि जहां संभव हो, वहां विद्यार्थियों को एक ही शिफ्ट में पढ़ाई की सुविधा दी जाए, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।

जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही डबल शिफ्ट में चल रहे स्कूलों की पूरी जानकारी विभाग को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों में कक्षाओं की संख्या, उपलब्ध जगह और अन्य सुविधाओं का ब्यौरा लिया जा रहा है, ताकि आगे की योजना बनाई जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में कुल 378 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें कई ऐसे स्कूल हैं, जहां छात्रों के बैठने के लिए पर्याप्त कक्ष और फर्नीचर नहीं है। इसी कारण कुछ स्कूलों को मजबूरी में डबल शिफ्ट में चलाया जा रहा है। कई स्थानों पर दो अलग-अलग स्कूल एक ही भवन में संचालित हो रहे हैं, जबकि कुछ स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण कक्षाएं दो पारियों में लगाई जाती हैं।

डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में पहली पारी के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 6:50 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलती हैं। वहीं दूसरी पारी दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक होती है। लंबे समय तक स्कूल चलने से बच्चों और शिक्षकों दोनों पर असर पड़ता है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जहां पर्याप्त कक्ष उपलब्ध हैं, वहां स्कूलों को तुरंत सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा। जहां कक्षों की कमी है, वहां अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था करने या वैकल्पिक समाधान खोजने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें