फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेरोजगार युवाओं की पहचान को घर-घर सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं का तैयार किया जा रहा है डाटा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसीफरीदाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए जिले के प्रत्येक कॉलेज को 30 हजार विद्यार्थियों के घर जाकर ऑनलाइन डाटा तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इससे बेरोजगार युवाओं की पहचान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। इसके माध्यम से यह भी आकलन किया जाएगा कि पढ़ाई के बाद युवाओं को रोजगार देने में प्रदेश की क्या स्थिति है।

स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई के बाद 25 वर्ष तक के सरकारी नौकरीपेशा, निजी संस्थानों में काम करने वाले और बेरोजगार छात्रों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके साथ ही स्वयं का उद्योग स्थापित करने वाले युवाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है। सर्वे टीम का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर सुनील कुमार कहना है कि इन सभी विद्यार्थियों का ऑन लाइन डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इसे देखने के लिए अधिकारी के पास आईडी और पासवर्ड होना जरूरी है। ऐसे में डाटा को बहुत सावधानी से भरना पड़ता है, अगर कोई जानकारी गलत हो जाती है, उसे ठीक करने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग ने फिलहाल जिले के 11 काॅलेजों की लिस्ट तैयार की है। इसके माध्यम से कॉलेज की पढ़ाई खत्म कर चुके छात्र-छात्राओं की जानकारी एकत्रित की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक कॉलेज को 30 हजार छात्राओं का डाटा एकत्रित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए कॉलेज के कुछ होनहार छात्रों को भी डाटा एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


वर्जन
कॉलेज में तैनात प्रोफेसर और कर्मचारियों को बेरोजगार युवाओं का डाटा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कितने युवा पढ़ाई खत्म करने के बाद भी बेरोजगार हैं।
- डॉ. सुनिधी, राजकीय महिला कॉलेज, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें