मकान मालिक के बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-62 में घरेलू सहायिका पर लाखों रुपये के जेवर चोरी करने का आरोप मकान मालिक ने लगाया है । आरोप है कि सहायिका ने मकान मालिक के बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। थाना आदर्श नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-62 निवासी रविकांत जिंदल ने बताया कि उनके बेटे रजत जिंदल व पुत्र वधू आयुषी अग्रवाल वैष्णो देवी की यात्रा पर 9 अप्रैल को गए थे। वहीं वह 13 अप्रैल को 3 बजे वापस आए थे। जब 16 अप्रैल को सामान निकालने के लिए उन्होंने अलमारी खोली तो उसमें आभूषणों का का पर्स नहीं मिला । इस मामले को लेकर 16 अप्रैल को शिकायत दी गई। उस दौरान घर में काम करने वाली सहायिका नेहा भी मौजूद थी। नेहा ने उसने दो दिन का समय मांगा था कि वह अपने घर पर सामान ढूंढ लेगी। उनका आरोप है कि 17 अप्रैल की सुबह नेहा उनके घर पर आई और उसने कबूला कि सामान उसके पास है। उसके बाद नेहा ने उनको धक्का देकर जान से मारने की धमकी दी व उनकी पत्नी व बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।