फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में डोली प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बाल दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वीर बाल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में जिले से कुल आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित प्रतिभागियों की प्रविष्टि राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए भेजी जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को इसके लिए आदेश दिया गया है।
प्रतियोगिता चार भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और पंजाबी में आयोजित की गई थी। प्रत्येक भाषा श्रेणी से शीर्ष दो प्रविष्टियों का चयन किया गया है। हिंदी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, समीरपुर की डोली ने प्रथम तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-पांच की राधिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंग्रेजी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़ौली की दिशा ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीही की सोनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


संस्कृत में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, समीरपुर की लक्ष्मी ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीकरी की विशाखा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पंजाबी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-पांच की पलक ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छांयसा की सिमरन कौर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


बता दें कि वीर बाल दिवस के मौके पर राजकीय विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें कक्षा नौंवी से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया था। प्रत्येक भाषा में एक-एक सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को राज्य स्तर के लिए चयनित किया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वयक राहुल ने बताया कि जल्द ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथियां घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें