फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीपीएस पहुंचे बॉक्सिंग चैंपियन नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भारत के प्रतिष्ठित पेशेवर मुक्केबाज और विश्व बॉक्सिंग परिषद (डब्ल्यूबीसी) की रैंकिंग में स्थान बनाने वाले पहले भारतीय एथलीट नीरज गोयत ने डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद का दौरा किया। नीरज गोयत के विद्यालय आगमन पर छात्रों व शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने शाम के समय का उपयोग खेल और शारीरिक गतिविधियों में अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नियमित फिटनेस न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाती है, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और मानसिक दृढ़ता जैसे गुणों का भी विकास करती है, जो जीवन में सफलता के लिए जरूरी है।

वहीं प्रधानाचार्या बिंदू शर्मा ने विद्यालय की ओर से नीरज गोयत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नीरज गोयत जैसे खिलाड़ी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका संघर्ष व अनुशासन युवाओं को आगे बढ़ने की दिशा दिखाता है। बता दें कि नीरज गोयत ने 20 दिसंबर 2025 को दुबई में अमेरिकी मुक्केबाज एंथनी टेलर को पराजित कर बड़ी उपलब्धि हासिल की, जिसे भारतीय मुक्केबाजी के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल के वाइस चेयरमैन रोहित जैनेंद्र जैन ने कहा कि नीरज गोयत का यह दौरा डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के लिए गर्व का क्षण रहा। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें