फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के विवाद में युवती ने महिला को कुत्ते से कटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में पार्किंग के विवाद में पड़ोसियों में हुए झगड़े के दौरान एक महिला ने पड़ोसन की बेटी पर कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है। झगड़े का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें युवती महिला पर कुत्ता छोड़ रही है। दोनों पक्षों ने सैनिक कॉलोनी चौकी में शिकायत दी है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी स्थित एक मकान में भूतल और प्रथम तल पर बने फ्लैट में रहने वाले पड़ोसियों का स्कूटी खड़ी करने पर विवाद हो गया। सैनिक कॉलोनी चौकी पुलिस ने प्रथम तल पर रहने वाले पक्ष ने दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अपनी स्कूटी घर में खड़ी कर रहा था, जिसका भूतल पर रहने वाले परिवार ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि भूतल पर रहने वाले परिवार की युवती ने झगड़े के दौरान प्रथम तल पर रहने वाली महिला पर कुत्ता छोड़ दिया, जिससे कुत्ते ने उन्हें काट लिया। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दी है। भूतल पर रहने वाले परिवार ने प्रथम तल पर रहने वाले पक्ष पर पहले मारपीट का आरोप लगाया है। सैनिक कॉलोनी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें