फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर डॉक्टर से 22 लाख ठगे

Mon, 29 Jul 2024 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य युवती से भी की जालसाजी, दोनों ने दर्ज कराए साइबर ठगी के मामले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में सक्रिय साइबर जालसाजों द्वारा दो युवतियों से 22.08 लाख रुपये ठगने के अलग-अलग मामलों में संबंधित थाना पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने युवतियों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें से एक पीड़ित सौम्या डॉक्टर हैं। उन्होंने क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे के झांसे में आकर 22 लाख निवेश कर दिए, वहीं दूसरे मामले में भी निवेश के नाम पर युवती से साढ़े आठ हजार रुपये ठग लिए गए।
पहले मामले में ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाली डॉ. सौम्या ने बताया कि वह अभी डॉक्टरी में मास्टर ऑफ साइंस (एमएस) कि पढ़ाई कर रही हैं। 11 जून, 2023 को उनके पास अलिशा नाम की एक युवती का मैसेज आया। आरोपी ने कहा कि वह एक नौकरी उपलब्ध कराने वाली कंपनी के लिए काम करती है। उसने सौम्या को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दिया। इसमें इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक करने और प्रोफाइल फॉलो करने के टास्क दिए गए। इसकी एवज में उन्हें एक हजार रुपये भी मिले।
विज्ञापन

आरोपियाें ने उन्हें एक अन्य ग्रुप में जोड़ लिया। जहां उन्हें क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने को कहा गया। पहला टास्क उन्हें दो हजार रुपये का दिया गया और उन्हें एक हजार रुपये का मुनाफा हुआ। ठगों ने भरोसा बढ़ाने के लिए उन्हें तीन हजार रुपये खाते में लौटा दिए। इससे वह आरोपियों के झांसे में आ गईं। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने छह लाख रुपये निवेश किए, जिसके बाद उन्हें और पैसे निवेश करने के लिए कहा गया। ठगी का एहसास होने तक उन्होंने धीरे-धीरे कर 22 लाख निवेश कर दिए।

पर्सनल लोन लेकर डॉक्टर ने किए 22 लाख निवेश

डॉक्टर ने बताया कि ठगों के कहे अनुसार वह निवेश करने के लिए पर्सनल लोन लेती चली गईं और इस तरह से उन्होंने 22 लाख रुपये निवेश कर डाले। आरोपियों ने उन्हें कई माह तक पैसे बढ़ने की बात कही। जब उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो वह बहाने बनाने लगे। कई बार फोन करने पर आरोपियों ने नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इस दौरान उनका फोन टूट गया। इससे उनके सारे सबूत नष्ट हो गए। एक साल बाद उन्होंने साइबर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


युवती से साढ़े आठ हजार ठगे
मवई गांव निवासी मोनिका ने साइबर थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जुलाई को उनके पास इंस्टाग्राम पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश का मैसेज मिला। मैसेज उनकी आईडी पर जुड़ी एक प्रोफाइल से संबंधित था तो उन्होंने परिचित समझ कर 299 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके तुंरत बाद उनके पास फोन आया और आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनके खाते में निवेश के पैसे बढ़कर 82 हजार रुपये हो गए है। मुनाफा निकालने के लिए बैंक खाते की जानकारी साझा करें। उन्होंने ठगों को अपने खाते की जानकारी दे दी। इसके बाद आरोपी उन्हें प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी अदा करने की मांग करने लगे। उन्होंने वह भी अदा कर दी। इस प्रकार वह साढे आठ हजार रुपये ठगों को दे चुकी थी। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें