महिला के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को अलीगढ़ के एक रिजॉर्ट में हुई शादी में पिता ने 11 लाख रुपये नकद, जेवरात और घरेलू सामान दिया था। शादी में करीब सवा करोड़ रुपये खर्च हुए। आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही ससुराल वाले फार्च्यूनर की मांग करने लगे। ननद ने गाली-गलौज कर धक्का दिया और पति ने हनीमून के दौरान दुर्व्यवहार किया। महिला ने हनीमून का डेढ़ लाख रुपये खर्च खुद उठाने का भी आरोप लगाया।
महिला का आरोप है कि 31 मार्च को दबाव बनाकर नौकरी छुड़वा दी गई और सास ने जेवरात वापस नहीं किए। 30 जुलाई को पति ने मारपीट की, जिसके बाद पिता और फूफा उन्हें फरीदाबाद ले आए। 4 सितंबर को ससुराल पहुंचने पर मिलने नहीं दिया गया। ससुर पर यूपी पुलिस के दो गनर बुलाकर परिजनों को धमकाने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।