फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत कहो खूनी झील, बदमाश करने की है कोशिश

Wed, 11 May 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

  • सेव अरावली संस्था ने जताई नाराजगी 
  • इलाके की नाकाबंदी कराने की मांग 
विज्ञापन
अरावली झील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंगपुर गांव में बने झील में होनी वाली घटनाओं के बाद उसे खूनी झील कहने पर सेव अरावली संस्था ने नाराजगी जताई है। संस्था ने  इसे क्षेत्र और प्रकृति को बदनाम करने की साजिश बताया। संस्था का आरोप है कि जिन्होंने इस इलाके का दोहन किया और अपनी तिजोरी भरी, वही ग्रुप इस इलाके को डरावना बनाकर हड़पने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
  संस्था का कहना है कि अधिकतर युवा यहां आकर नशे की हालत में झील में छलांग लगा देते हैं। तैरना न आना उनकी मौत का कारण बनता है। संस्था ने सवाल किया कि झीलों को बदनाम करके अपने निजी महत्व को पूरा करवाने वाले माफिया सरकार में बैठकर इन खानों की सुरक्षा की बात क्यों नहीं करते।   क्यों नहीं कराते पूरे इलाके की नाकाबंदी। दरअसल, वह चाहते हैं कि आम जनता को डराकर इन झीलों पर कब्जा करें। इनका पानी बेचें, जंगल बेचें और वैंक्वेट हाल व फार्म हाउस बनाकर मोटी कमाई करें। संस्था ने झीलों को खूनी झील न कहने की जनमानस से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें