फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में रविवार को जाट समाज की ओर से दिवाली मिलन समारोह एवं हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जाट समाज के महासचिव एचएस मलिक ने सभी को दीपावली और हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीपावली सुख, शांति और समृद्धि का पर्व है। यह त्योहार सभी को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ रहने का संदेश देता है। दिवाली मिलन समारोह समाज के सदस्यों को एक मंच पर लाने और आपसी एकता को मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ भी निकाला गया। समारोह के अंत में सभी को मिठाई भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। संवाद