फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भीषण ने किया परेशान, 44 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
फरीदाबाद में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए छाते का सहारा लेकर जाती महिला। फोटो जोगेंद्र शर्मा
विज्ञापन
इस सीजन का सबसे गर्म दिन किया गया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

शुक्रवार को दिनभर हवा लगभग बंद रही, जिसके कारण उमस और गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया। दोपहिया वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर कुछ मिनट रुकना भी मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


हालांकि, मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल को राहत के संकेत दिए हैं। इन दिनों मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

दोपहर में सड़कों पर भीड़ कम देखने को मिली

भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की भीड़ कम रही। केवल वही लोग बाहर निकले जिन्हें बेहद जरूरी काम था। धूप से बचाव के लिए लोग पूरी तैयारी के साथ निकले। पुरुष सिर पर गमछा या टोपी पहने नजर आए। महिलाएं दुपट्टे से खुद को ढककर और छतरी का उपयोग करते हुए दिखीं।
विज्ञापन


ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शहर के विभिन्न बाजारों में जूस, शिकंजी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी गई। खासकर दोपहर के समय इन दुकानों पर लोगों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें