फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशा तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले माह 52 किलो गांजा हुआ था बरामद, मौके से भाग गया था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम ने नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी पवन को 23 अप्रैल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि 25 मार्च को पुलिस ने तिगांव स्थित आरोपी की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया था, लेकिन उस समय आरोपी मौके पर मौजूद नहीं था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर जब टीम ने पवन की दुकान की तलाशी ली, तो वहां तीन कट्टों में भरा कुल 51 किलो 950 ग्राम गांजा मिला। बरामद गांजे की बाजार में कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा था और उसने माननीय उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका भी लगाई थी, जिसे खारिज करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा ने 23 अप्रैल को आरोपी पवन को थाना बीपीटीपी क्षेत्र से काबू किया। जांच में सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत छह मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि नशे के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें