फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कराटे चैंपियनशिप में जिले का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सात स्वर्ण सहित एक रजत पदक पर किया कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उत्तराखंड के नैनीताल में आयोजित 25वीं नॉर्थ इंडिया वाडो काई कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया वाडो काई कराटे डो एसोसिएशन की ओर से किया गया।

आरटूएफ मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों में हिमांशु नरवत ने 20 वर्ष आयु वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग, अंजू सिंह ने 13 वर्ष आयु वर्ग के 60 किलोग्राम, सविता डागर ने 18 वर्ष आयु वर्ग के 49 किलोग्राम, दीपा पांचाल ने 21 वर्ष आयु वर्ग के 63 किलोग्राम, तन्नू ने 19 वर्ष आयु वर्ग के 45 किलोग्राम, प्रियांश धनखड़ ने 14 वर्ष आयु वर्ग के 44 किलोग्राम और यश सैनी ने 13 वर्ष आयु वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं भावना ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकेडमी के कोच वंश सैनी ने बताया कि खिलाड़ियों ने जनरल सेक्रेटरी दुष्यंत सैनी और दिवाकर सैनी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारी की थी। खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम पदकों के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें