फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक और दो अगस्त को जिला तैराकी प्रतियोगिता होगी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन करने वाले तैराकों का चुनाव राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला तैराकी संघ की ओर से एक और दो अगस्त को जिला तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भूपानी स्थित शांता मारिया इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले भर से पुरुष, महिलाएं, बालक और बालिकाएं अपना दमखम दिखाएंगे। संघ के महासचिव एके पंडित और अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित और पुरस्कार प्राप्त तैराक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ओपन वर्ग के अलावा वर्ष 2008 से 2020 तक के विभिन्न आयु वर्गों में स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम पांच इवेंट्स में हिस्सा ले सकता है। प्रतियोगिता में 50,100 और 200 मीटर की फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक वहीं 50 व 100 मीटर के बटरफ्लाई और 200 मीटर के व्यक्तिगत मुकाबले खेेले जाएंगे। संघ के उपाध्यक्ष पराग गुप्ता ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दिन सुबह 7 बजे कोच केएन मिश्रा को रिपोर्ट करना होगा। इच्छुक खिलाड़ी फैमिली आईडी, सरकारी पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र के साथ 28 जुलाई तक एंट्री फार्म जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें