फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसी बोस विवि : केवल किताबी ज्ञान नहीं उद्योग जरूरतों के हिसाब से पढ़ाई करेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय तैयार करेगा आधुनिक पाठ्यक्रम, छात्रों को मिलेंगी हाई-टेक लैब, प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप की सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों में निपुण बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय के एलुमनाई अफेयर्स सेल ने उद्योग जगत की जानी-मानी कंपनियों एमवी मोबिलिटी लिमिटेड और क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के साथ मिलकर एक आधुनिक पाठ्यक्रम तैयार करने की योजना बनाई है। साथ ही हाई-टेक लैब, प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप की सुविधाएं भी तैयार की जाएंगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर, उन्हें उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना है।
विज्ञापन

अब विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उन्नत रेल प्रणोदन प्रणाली, रेल सिग्नलिंग, ट्रेन इंटीरियर और हैवी इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल जैसी आधुनिक तकनीकों को जोड़ा जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार और एलुमनाई अफेयर्स सेल के डीन प्रो. संजीव गोयल ने बताया कि इस कदम से छात्रों के कौशल विकास, प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप के अवसरों में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। एमओबी एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष व उद्योगपति मोहित वोहरा ने कहा कि वे नॉलेज पार्टनर के रूप में विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक लैब विकसित करेंगे। साथ ही शिक्षकों को तकनीकी प्रशिक्षण देंगे और छात्रों को सीधे कंपनियों के प्रोजेक्ट तथा करियर मार्गदर्शन से जोड़ेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित तकनीकी सत्रों में डॉ. पंकज रस्तोगी, डॉ. राजा गौंडन सहित कई विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. मुनीश वशिष्ठ के प्रतिवेदन और प्रो. राजेश आहूजा के धन्यवाद के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीतू गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें