फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिलाध्यक्ष ने की भाजपा फरीदाबाद जिला पदाधिकारियों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जिला पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं, मंत्री, विधायकों से विचार-विमर्श कर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली एवं संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ सरमा के निर्देशानुसार कुल 23 जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन



भाजपा फरीदाबाद जिला संगठन में हरेन्द्र भडाना, गोल्डी अरोड़ा, मुकेश शर्मा, विक्रम सिंह अरुआ, भारती भाकुनी, सीमा भारद्वाज, धर्मवीर भड़ाना को उपाध्यक्ष, प्रवीण चौधरी गर्ग एवं शोभित अरोड़ा को जिला महामंत्री, गिर्राज त्यागी, तरंजीत सिंह भाटिया, मनीष छोंकर, सुनील कुमार, अनुराधा डंगवाल, आरती साहू, पुनीता झा को जिला सचिव, राजन मुथरेजा को जिला कोषाध्यक्ष, राज मदान को कार्यालय सचिव, विनोद गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी, अग्रवाल को जिला प्रवक्ता, शिवम रत्न गुप्ता को आईटी प्रमुख, तनुज कोठारी को सोशल मीडिया प्रमुख और अरुणिमा सिंह को ‘मन की बात’ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, निवर्तमान जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने पार्टी शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें