फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सब जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
उज्ज्वल रावत और तनीशा ने बढ़ाया मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महाराष्ट्र के संभाजी नगर में चार दिवसीय सब जूनियर स्कूल नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में फरीदाबाद के उज्ज्वल रावत और तनीशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर से सैकड़ों प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच फरीदाबाद के इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने हुनर और मेहनत से स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्ज्वल रावत ने हरियाणा फोल बॉयज टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वहीं तनीशा ने हरियाणा सेबर गर्ल्स टीम की ओर से खेलते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। बता दें कि दोनों खिलाड़ी फरीदाबाद के सरकारी नर्सरी सेंटर में कोच कपिल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें