फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फुटबॉल में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में तीनों टीमें दूसरे दौर में पहुंचीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पानीपत के पुलिस लाइन और शिवा पब्लिक स्कूल में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14, 17 और 19 तीनों ही टीमों ने आसानी से अपना-अपना पहला मुकाबला जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। शिवा पब्लिक स्कूल में स्कूल में खेले गए अंडर-14 और 17 के मुकाबले में दोनों ही टीमों ने आसानी से 3-0, 3-0 से जीत दर्ज की। वहीं पुलिस लाइन में हुए मुकाबले में अंडर-19 टीम ने कैथल को 2-0 से हराया।
विज्ञापन


टीम इंचार्ज सुरेन्द्र मुंजाल ने बताया कि तीनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया। जिले की किसी भी आयु वर्ग की टीम ने विपक्षी टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया। उन्होंने कहा अंडर-17 के दूसरे दौर के मुकाबले शनिवार देर शाम को ही खेले जाएंगे। जिनके नतीजे रविवार को आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अंडर-14 और अंडर-19 के दूसरे दौर के कार्यक्रमों का एलान जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें