फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते दो स्वर्ण और एक रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में 6वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 6वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते हैं। इनमें दो स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल रहा। मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि जंपर्स और वॉकर्स ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमदार खेल दिखाया।
विज्ञापन


इनमें जिले की झोली में सबसे बड़ी सफलता पुरुष वर्ग के लांग जंप इवेंट (लंबी कूद) में आई, जहां फरीदाबाद के स्टार एथलीट मो. अता साजिद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता और स्टेट चैंपियन बने। वहीं, महिला वर्ग में 10 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में फरीदाबाद की आरती ने अपनी रफ्तार और तकनीक का शानदार परिचय देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा, महिला वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में जिले की रितिका गौर ने सटीक जंप के साथ रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर ओलंपिक पदक विजेता मनोज कुमार एवं अर्जुन अवार्डी और एएफआई राजकुमार मिटान द्वारा पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें