12 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को बालकों के जिला स्तरीय अंडर-17 ताइक्वांडो मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस वर्ग में माइनस 40 किग्रा भारवर्ग से लेकर प्लस 78 किग्रा तक के मुकाबले खेले गए। इनमें 12 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए क्वालिफाई किया। वहीं कई अन्य खिलाड़ियों ने भी रजत और कांस्य पदक जीते।
इनमें माइनस 35 किग्रा में देवांश ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना चयन सुनिश्चित किया। रोहित ने रजत और ओम शर्मा व दक्ष ने कांस्य पदक जीता। 35 से 38 किग्रा में शुभम के नाम स्वर्ण पदक और दक्ष के नाम रजत पदक रहा। रोहन और अंश ने कांस्य पदक हासिल किया। 38 से 41 किग्रा में लक्ष्य ने स्वर्ण और ऋषभ ने रजत और वरुण और शिवा ने कांस्य पदक हासिल किया।
41 से 45 किग्रा में दक्ष ने स्वर्ण और वत्सल गुप्ता ने रजत, कणव और अभय ने कांस्य हासिल किया। 45 से 48 किग्रा में कृषक यादव ने स्वर्ण और वंश शर्मा ने रजत, मंजीत और करण ने कांस्य पदक हासिल किया। 48 से 51 किग्रा में प्रियांश ने स्वर्ण और लोहिताक्ष ने रजत, मोनू और उत्कर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया। 51 से 55 में प्रबल भट्ट ने स्वर्ण और प्रांशु ने रजत, सत्यम और यश ने कांस्य हासिल किया। 55 से 58 में विहान अरोड़ा ने स्वर्ण और मनप्रीत ने रजत, अभय और आदित्य ने कांस्य हासिल किया।
59 से 63 किग्रा में प्रतीक सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गर्वित के नाम रजत और वीरेन के नाम कांस्य पदक रहा। 63 से 68 किग्रा में मोहम्मद रेहान ने स्वर्ण ऋषभ ने रजत, विनायक और पवित्र ने कांस्य पदक हासिल किया। 68 से 73 किग्रा में मोक्ष ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवा ने रजत और अर्जुन ने कांस्य हासिल किया। 73 से 78 किग्रा में कृष्णा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 78 प्लस किग्रा में धैर्य भारद्वाज ने स्वर्ण और अथर्व गोयल ने रजत पदक हासिल किया।