फरीदाबाद। सेक्टर-74 स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर बुधवार को फरीदाबाद सुपर-11 ने यूनाइटेड-11 को 49 रन से हराया। टी- 20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर-11 की टीम ने सात विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। मैन ऑफ द मैच मोहित नेगी ने 102 और हेमंत हुड्डा ने 33 रन बनाए। यूनाइटेड-11 के लिए अखिल शर्मा ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड-11 की टीम 159 रन पर ढेर हो गई। सुनील नागर ने 51 रन बनाए। सुपर-11 के लिए अभिनव ने तीन और डीके, अमित व मनीष मलिक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। संवाद