संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला मुक्केबाजी संघ जूनियर और सब जूनियर की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 17 मार्च को लक्ष्मण विहार स्थित गुरुग्राम बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स अकादमी में होगी। यह प्रतियोगिता युवा मुक्केबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी, जिसमें अंडर-15 व अंडर-17 वर्गों के लिए विभिन्न वजन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।
प्रतियोगिता के दिन सुबह 7 से 8 बजे तक सभी मुक्केबाजों का वजन किया जाएगा, जबकि मुकाबले दोपहर 11 बजे से प्रारंभ होंगे। सभी प्रतिभागियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ फोटो कॉपी अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। अंडर-15 वर्ग के लड़के व लड़कियों में 30-35 किग्रा, 35 किग्रा से अधिक, 35-37 किग्रा, 37 किग्रा से अधिक, 40 किग्रा से अधिक, 43 किग्रा से अधिक, 46 किग्रा से अधिक, 49 किग्रा से अधिक तथा 52 किग्रा तक की श्रेणियां शामिल हैं। वहीं अंडर-17 वर्ग में 44-46 किग्रा, 46-48 किग्रा, 48-50 किग्रा, 50-52 किग्रा, 52-54 किग्रा, 54-57 किग्रा, 57-60 किग्रा, 60-63 किग्रा, 63-66 किग्रा, 66-70 किग्रा, 70-75 किग्रा, 75-80 किग्रा तथा 80-86 किग्रा तक के भार वर्गों में मुकाबले होंगे। जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव भूषण सैनी ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।