फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्पीड क्लाइम्बिंग सेंटर का जिले को मिला तोहफा

Fri, 23 Feb 2024 11:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पेरिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की तैयारी के लिए की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से अरावली क्षेत्र में जिले का पहला स्पीड क्लाइम्बिंग सेंटर बनाने की घोषणा की गई है। खेल विभाग की ओर से इसके जल्द ही अच्छी जगह की पहचान कर सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसे तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण ले सकेंगे।
वर्ष 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में क्लाइम्बिंग का भी आयोजन किया जाएगा। इसके ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने फरीदाबाद के अलावा करनाल, भिवानी, हिसार, नारनौल और पंचकुला में स्पीड क्लाइंम्बिंग सेंटर बनाने का घोषणा की है। जानकारों की माने तो स्पोर्ट क्लाइम्बिंग के लिए स्पीड क्लाइम्बिंग, बोल्डरिंग पर लीड क्लाइम्बिंग की दीवार बनाई जाएगी। इसके लिए करीब 15 मीटर ऊंचाई की दो दीवार हो सकती हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में अभी तक कहीं भी स्पीड क्लाइम्बिंग सेंटर नहीं है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कत आ रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विधान सभा में बजट सत्र के दौरान इसे बनाने की घोषणा की है। जिससे स्पोर्ट क्लाइम्बिंग सेंटर में अभ्यास कर सके। प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता के लिए तराशा जा सकेंगा।
विज्ञापन



उत्तराखंड में है पर्वतारोहण संस्थान
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के उत्तराखंड के पर्वतीय जनपद उत्तरकाशी में स्थापित होने के कारण स्थानीय स्तर पर पर्वतारोहियों की लंबी सूची है। हिमालय पर्वत के शिखर को तिरंगा फहराने वालों में से 16 पर्वतारोही उत्तरकाशी जनपद के स्थानीय निवासी है। इनमें भारत की प्रथम एवरेस्ट विजेता महिला बछेंद्री पाल सहित चार महिलाएं भी शामिल हैं।

वर्जन
स्पीड क्लाइंम्बिंग सेंटर के लिए घोषणा की गई है। मुख्यालय से दिशानिर्देश मिलते ही उपयुक्त जगह की पहचान कर औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी।
देवेंद्र सिंह गुलिया, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें